लखनऊ। पीक आवर्स में सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति करने वाला यूपी अब देश का पहला राज्य बन गया है। 2023-24 में नवंबर तक यूपी में पीक आवर्स में सबसे अधिक 28284 मेगावाट बिजली की सप्लाई कर देश का शीर्ष राज्य बना। अब तक यह रिकार्ड महाराष्ट्र के नाम हुआ करता था। यह जानकारी उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को मीडिया को दी। 19 दिसंबर को राज्यसभा के पटल पर रखी गई रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पीक आवर्स में 2020-21 और 2022-23 में महाराष्ट्र पहले नंबर पर था जो कि अब दूसरे नंबर पर आ गया है।
राज्य वर्ष 2023-24 अधिकतम विद्युत मांग अधिकतम विद्युत आपूर्ति
उत्तर प्रदेश अप्रैल 2023 -नवंबर 2023 28704 मेगावाट 28284 मेगावाट
महाराष्ट्र अप्रैल 2023 -नवंबर 2023 31178 मेगावाट 27996 मेगावाट
गुजरात अप्रैल 2023 -नवंबर 2023 24829 मेगावाट 24544 मेगावाट
तमिलनाडु अप्रैल 2023 -नवंबर 2023 19045 मेगावाट 19045 मेगावाट
राजस्थान अप्रैल 2023 -नवंबर 2023 17956 मेगावाट 17840 मेगावाट