बिजनौर के चंदक में मंगलवार सुबह मंडावर-बिजनौर रोड पर मालन नदी के पुल पर रोडवेज बस व शीरे से भरे टैंकर की टक्कर हो गई। जिसमें बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। चीख पुकार से आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस व राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
घायलों में महेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी खानपुर माधो, अंजनी कुमारी पुत्र ध्यान सिंह निवासी कबूलपुर थाना मंडावर,निक्की पुत्री नरेंद्र निवासी कामराजपुर थाना नांगल, सानिया पुत्री नवेद आलम निवासी सबलपुर थाना नांगल, प्रीति पुत्री सुरेश निवासी बाकरपुर थाना नांगल, योगेंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी बिलासपुर थाना मंडावर, प्रियंका पुत्र कैलाश चंद्र निवासी चंदोक थाना नांगल, सीमा पति नोभार निवासी सराय आलम थाना नंगल, हिमांशु पुत्र इंदर सिंह कामराज पुर आदि घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों की हालत स्थिर है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।