मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज की छात्राओं ने मां शाकुंभरी देवी विश्वविदायालय द्वारा होम साइंस विभाग की फीस बढ़ाने के विरोध में हंगामा किया। छात्राओं ने विवि के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कालेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। शनिवार को एक बार फिर जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज की छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि हर वर्ष परीक्षा फीस 7 सौ रूपए ली जाती थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने फीस 4 हजार रूपए से भी अधिक कर दी है। वही प्रेक्टिकल फीस अलग से है। हम गरीब परिवारों से आते है। हम अकेले पढाई नहीं कर रहे है हमारे भाई बहन भी पढाई करते है। हमें स्कोलरशीप भी नहीं दी जा रही है। जब कालेज प्राचार्या सीमा जैन से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बात तक नहीं की। उन्होंने कहा कि कालेज में कोई भी सुने वाला नहीं है। कालेज प्रशासन सहारनपुर जाकर मां शाकुंभरी देवी विवि में पहुंच कर अपनी बात रखने की नसीहत दे रहे है।