नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। या किसी अन्य ग्रह से युति बनाता है। इसका सीधा प्रभाव लोगों के जीवन और दुनिया पर देखने को मिलता है। 59 साल बाद 24 सितंबर 2022 को अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। बृहस्पति और शनि ग्रह वक्री हैं। बुध ग्रह वक्री उच्च में हैं। शुक्र का 24 सितंबर को गोचर होगा और अस्त-व्यस्त राजयोग का निर्माण करेगा। साथ ही निचभंग, बुधादित्य, भाद्र और हंस राजयोग बन रहें हैं। ये राजयोग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जो इस दौरान करियर और व्यापार में सफलता पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
राजयोग बनते ही अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपकी राशि का स्वामी शुक्र 18 अक्टूबर तक नीच स्थिति में रहेगा। आपकी कुंडली में अधोमुखी राजयोग बनेगा। साथ ही बृहस्पति लाभ के स्थान पर है। इस दौरान आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। साथ ही आपके भाग्यस्थान में शनिदेव भी मौजूद हैं। जिनका कारोबार लोहा, शराब और पेट्रोलियम से जुड़ा है। उन्हें फायदा मिल सकता है।
आपकी कुंडली में हंस नामक राज योग बन रहा है। इस दौरान आपको करियर में अपेक्षित सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। बड़ा पद मिल सकता है। आपके स्वाभिमान में वृद्धि हो सकती है। केंद्र में तीन शुभ ग्रह हैं। इसलिए आपको भाग्य का भी सहयोग मिलेगा।
आपकी राशि स्वामी बुध इस समय उच्च का है। आपको व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। दूसरी ओर भाग्य और धान का स्वामी शुक्र राजयोग बना रहा है। आपको अचानक से आर्थिक लाभ मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर आ सकते हैं। रुके हुए काम भी इस समय पूरे होंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा।
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’