मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस अवसर पर दोनों को मुंबई में अपने निर्माणाधीन नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार में बैठीं आलिया ने रणबीर के साथ ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल हो गए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर और आलिया अपने निर्माणाधीन घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। दोनों कार में बैठे हुए थे। इस दौरान पैपराजी जब रणबीर और आलिया को सालगिरह की बधाई देने लगे तो अभिनेता ने उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया, तभी आलिया ने रणबीर के गालों पर किस कर लिया, जिसे देख सब हैरान रह गए। हालांकि, पैपराजी ने उनका समर्थन करते हुए आलिया से ऐसे ही पोज देने के लिए कहा, जिसके बाद आलिया ब्लश करने लगीं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स को आलिया का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, यह कितना अजीब लग रहा है। पता नहीं क्या करना चाह रही थीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही थीं। यह बहुत खराब लगता है।’ एक ने लिखा, ‘वह अब आपके हैं, दीपिका या कटरीना के नहीं, आप इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हैं।’ एक ने लिखा, ‘आलिया हमेशा ओवरएक्टिंग क्यों करती हैं।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आलिया यह दिखाने की बहुत कोशिश कर रही हैं कि वह दोनों प्यार में डूबे हुए हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है।
बात करें आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो हाल ही में रणबीर, श्रद्धा कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे, जिसकी सफलता का वह जश्न मना रहे हैं। अब वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। अब वह अगली बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।