शामली। नगर में स्थित अवैध कब्जों पर प्रशासन का चाबुक कर्मानुसार जारी है। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों से शत्रुसंपति पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वही खुरगान मार्ग पर स्थित शत्रुसंपति पर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने अवैध कब्जों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
नगर के मोहल्ला अफगानान में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल सहित राजस्व और पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर। शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया था। इसी क्रम में करीब साढ़े 12 बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जामुक्त कराया गया है। गत मंगलवार को कैराना झिंझाना मार्ग पर स्थित मंडी समिति व चकमार्ग की भूमि को विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे अवैध कब्जों की कार्यवाही के कर्मानुसार मुक्त कराया गया था। वही बुधवार को रामडा रॉड पर स्थित शत्रुसंपति पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वही खुरगान रॉड पर स्थित शत्रुसंपति पर अवैध कब्जे की पैमाइश शुरू कर दी गई है। इस दौरान अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यवाही के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व लेखपाल सहित भारी फोर्स मौजूद रहा।