बिजनौर। में एक युवती की प्रेमी के संग बाइक पर घूमने के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रेमी फरार हो गया। दरअसल, एक किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी इस दौरान लड़की के भाई और पिता ने उसे देख लिया और बाइक से पीछा करने लगे। ये देख लड़का चलती बाइक से कूदकर फरार हो गया। वहीं लड़की बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़ी। जिससे उसकी मौत हो गई।
ये घटना स्योहारा थाना का है। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले एक लड़की अपने प्रेमी के साथ स्योहारा में बाइक पर घूम रही थी। इसी दौरान प्रेमिका के पिता और भाई ने उसे देख लिया और उसका पीछा करने लगे। ये देख प्रेमी अपनी प्रेमिका को चलती बाइक पर छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर पर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़कर पर गिर गई। इस हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी पहचान उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के रहने वाले फैजान के तौर पर हुई है।