मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और सपा ने कमर कस ली है। दोनों ही दल वोट बनवाने के अभियान में जुटे हैं। चुनाव आयोग 17 मार्च तक वोट बनाने का कार्य कर रहा है।

भाजपा ने वोट बनाने के अभियान में अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया है। भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान जुटे हैं।

उधर अभियान को लेकर शहर में सपा भी सक्रिय है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी जिला स्तर पर सभी निकायों से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। शहर में इस अभियान को लेकर साजिद हसन ने सरवट, सुभाषनगर, मलहुपुरा, जसवन्तपुरी, केवलपुरी के बूथों पर वोट अभियान को देखा। डॉ इसरार अल्वी, आदिल मलिक भी शामिल रहे।