मुजफ्फरनगर। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित शोक सभा (रस्म पगड़ी) में संघ के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जयपाल सिंह का संघ और संगठन की मजबूती बनाने में बड़ा योगदान रहा है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के पिता स्व. जयपाल सिंह की रस्म पगड़ी के लिए लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सहित भाजपा के अनेक नेता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय जयपाल सिंह आरएसएस के बड़े नेता थे और उनके मार्गदर्शन में पार्टी व पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंची है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि महिला पहलवानों को इंसाफ मिलेगा। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। इस पर धैर्य बनाए रखना जरूरी है। केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा पार्टी की जीत हुई है। मेयर की सभी सीट भाजपा का कब्जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश की जनता भाजपा के समर्थन में है। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री सुनील भराला, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, चेयरपर्सन पति एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, अभिषेक चौधरी, सचिन त्यागी, सभासद देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी , जानसठ पूर्व चेयरमैन प्रमेंद्र भढ़ाना, शाहपुर पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, विकास कुमार, अरविन्द कुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।