मुजफ्फरनगर. एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी महिला की 12 साल पहले कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। शनिवार को महिला का शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी गांव पहुंचे। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला का ससुराल वालों से कई दिन से विवाद चल रहा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।