वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है, जो सिर्फ आपकी सुंदरता को ही खराब नहीं करता बल्कि आपको डायबिटीज, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों के मुंह में भी धकेल सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है।
कैलोरी कैसे बर्न करें? बाजार में तमाम तरह के उत्पाद हैं जो ज्यादा कैलोरी बर्न करने का दावा करते हैं लेकिन इनके कई गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। वजन कम करने के लिए ज्यादा कैलोरी बर्न करना और मेटाबोलिज्म को बढ़ाना जरूरी है।
न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन हरप्रीत के अनुसार, आप जितने एक्टिव होते हैं, उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अगर आप आधे घंटे में 400 से 500 कैलोरी तक बर्न करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताई एक्सरसाइज करनी चाहिए।
घटाने और फिटनेस के लिए स्क्वाट सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है, जिसे आपको नियमित रूप से करना चाहिए। यह सभी मेन मसल्स ग्रुप को जोड़ने में मदद करता है, स्टेबिलिटी और ताकत बढ़ाता है। इसे 40 बार करें।
रस्सी कूदने से आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इससे आपके पैर, बट, कंधे, पेट और हाथ भी मजबूत होते हैं। यह तेज चलने की तुलना में अधिक प्रभावी है। कम से कम 100 बार रस्सी कूद करें।
पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक क्रंचेस भी है। यह एक इफेक्टिव कोर एक्सरसाइज है, जो आपको कोर मसल्स, ट्रंक और पेल्विक हिस्से को टारगेट करती है और ज्यादा कैलोरी बर्न करती है। इसे कम से कम 30 बार करें।
पुश-अप्स करना वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है। इससे आपकी मसल्स और स्ट्रेंथ बढ़ती है। सबसे बड़ी बात इसके लिए आपको किसी मशीन उया उपकरण की जरूरत नहीं है। यह ज्यादा कैलोरी बर्न करने में सहायक है। इसे कम से कम 40 बार करें।
हरप्रीत ने बताया कि इन सभी एक्सरसाइज को आप आधे घंटे में खत्म कर लें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सभी एक्सरसाइज को कम से कम पांच बार दोहराएं। अगर आपको परेशानी या दर्द महसूस होता है, तो अपने हेल्थ कोच से सलाह लें।