बिजनौर शहर में गुरुवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई और मदद के लिए यात्री चिल्लाते रहे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छह यात्रियों को चांदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
bबस हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बरेली में कासगंज जा रही थी। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत चौकी गंज और हीमपुर दीपा के बीच एक फैक्टरी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। जिसमें 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं। यह हादसा गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे हुआ।