मेरठ. सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव में शुक्रवार देर रात बदमाश दुर्गा माता मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए है।
मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने बताया गांव गोटका के बाहरी छोर पर दुर्गा माता का मंदिर है। जहां बदमाश दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए है। शनिवार सुबह दान पेटी का ताला टूटा देख श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में आक्रोश फेल गया। जहां उन्होंने तहरीर देने की बात कही। लेकिन शनिवार शाम तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बहसूमा क्षेत्र में नलकूपों से सामान चोरी करने गिरोह सक्रिय चल रहा है। शुक्रवार की रात चोरों ने कई नलकूपों में कुंबल करके मोटर व स्टार्टर चोरी कर लिए। सुबह चोरी का पता लगने पर किसानों ने थाना पर तहरीर दी।
शुक्रवार देर रात चोरों ने बहसूमा के बेरखेडा के जंगल से रविंद्र राठी, जितेंद्र राठी,कटार सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक, महेंद्र, विजयपाल, राजेश, सतेंदर, महेंद्र, वेदपाल आदि किसानों के नलकूपों में कुंल करके मोटर व स्टार्टर चोरी कर लिए। शनिवार को जब किसान खेत पर फसलों को पानी देने पहुंचे तो घटना की जानकारी दी।
किसानों ने सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। किसानों का कहना था कि बीते माह में लगभग 50 नलकूपों पर चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नही लगा पायी है। पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर दी है।