मेकअप इंसान को खूबसूरत बना देता है। जी हां, औरत हो चाहे मर्द… मेकअप सबकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है! हालांकि, मेकअप की दुनिया का मुख्य बाजार महिलाएं हैं। वे शादी से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में मेकअप का इस्तेमाल करती है। लेकिन भैया… जब कोई खास फंक्शन होता है तो महिलाएं ऐसा मेकअप कर लेती हैं कि देखने वाले भी सोच में पड़ जाते हैं कि यह वही महिला है या फिर कोई और…। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, हुआ यह कि एक महिला मेकअप करवाने के बाद अपने बच्चे के सामने गई तो बेटे ने मां को पहचानने से ही इनकार कर दिया। ऊपर से रोने लगा वो अलग।
इस वीडियो की शुरुआत होती है एक महिला से… जो सोफे पर बैठे बच्चे से कहती है कि मैं तेरी मम्मी हूं। बच्चा रोने लगता है… वह रोते-रोते छटपटाते हुए बोलता है- नहीं… नहीं…। फिर महिला दोबारा कहती है कि बेटा मैं ही मम्मी हूं। लेकिन बच्चा उनकी बात मानने को तैयार ही नहीं होता। वह बच्चे को गोद में लेने की कोशिश करती हैं। पर बालक उनसे दूर भाग जाता है। यह देखकर बाकी लोग हंसने लगते हैं। यहां तक वे भी बोलते हैं कि ये ही आपकी मम्मा हैं। पर भैया… बच्चा नहीं.. नहीं… ही करता नजर आता है। वह मां के पुचकारने पर भी जोर-जोर से रोता ही रहता है। इसी प्वाइंट पर वीडियो का अंत हो जाता है। अब बच्चे को भरोसा दिलाने के लिए मम्मी ने चप्पल उतारी या फिर मेकअप, इस बारे में आप खुद सोच लीजिए।
View this post on Instagram
इस वीडियो को 24 मई को इंस्टाग्राम पेज @visagesalon1 से पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बच्चा बोल रहा है मम्मा कहां हैं? बच्चा मां को ही नहीं पहचाना। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18.4 मिलियन (1 करोड़ से ज्यादा) व्यूज और 8 लाख 58 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने बच्चे का रिएक्शन देख अपने दिल की बात भी कमेंट में लिखी है। एक यूजर ने लिखा – भाई ये तो मुंह धुलवा के ही मानेगा। दूसरे ने लिखा- ऐसा मेकअप करने का क्या फायदा, जब बच्चा ही ना पहचान पाए। तीसरे ने टिप्पणी की- बच्चे ने नहीं पहचाना तो चलेगा, लेकिन बच्चे के पापा ने नहीं पहचाना तो गड़बड़ हो जाएगी। इसी तरह से तमाम यूजर ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट किए हैं।