नई दिल्ली. कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतें रविवार से कम होंगी। दोनों की कीमतों में करीब सात रुपये की कटौती की गई है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी का जिले करीब 41 हजार ग्राहकों को मिलेगा।
घरेलू पीएनजी
पहले अब
62.32 55.32
सीएनजी
पहले अब
90.67 83.67
जिले में 20 हजार घरों में पीएनजी पर खाना पक रहा है। प्रतिदिन पीएनजी की खपत 8700 क्यूबिक मीटर है।
जिले में 19 सीएनजी स्टेशनों से रोजाना लगभग 56000 किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या 21000 हजार है। इनमें 6 हजार कार, 15 हजार ऑटोरिक्शा के अलावा कुछ अन्य वाहन भी शामिल हैं। वाहनों के साथ ही गंगा में 583 नावों का संचालन सीएनजी से हो रहा है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में सात रुपये की कमी की गई है। नई कीमतें रविवार से लागू होगीं। – सुशील कुमार, गेल महाप्रबंधक