मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने लोगां की जेब काटने वाले महिला जेबकतरियों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 41 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को बुढाना के पंजाब नैशनल बैक में रूपये जमा करने आये व्यक्ति से नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना बुढाना पुलिस ने अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 महिलाओं को पारसी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 41,000 रूपये बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के नाम ग्राम जाटखेडी थाना बोडा जनपद राजगढ, मध्यप्रदेश निवासी गौरी पत्नि संजय, सोनिका पत्नि निरोत्तम, कल्लो पत्नि जंगवली तथा नेहा प्तनि अमित है।
पुलिस के अनुसार पकडी गईं महिला जेबकतरियां बैंक से रूपयों का आदान- प्रदान करने आये व्यक्तियों की निगरानी कर उनकी जेब/बैग काटकर उनके रूपये चोरी कर लेती थीं। अभियुक्ताओ के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।