नोएडा। वीकेंड पर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं और ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां कम बजट में खूब मस्ती की जा सके। अगर आप भी वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा आपके लिए बेहद सस्ता है। दिल्ली और नोएडा में कई ऐसे वीकेंड स्पॉट्स मौजूद हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप एडवेंचर की तलाश में हैं, तो आपके लिए नोएडा से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। आज हम आपको नोएडा में मौजूद कुछ ऐसी है शानदार जगहों के बारे में जानकारी देंगे। जहां आप परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
यह थीम पार्क सेक्टर 38-ए नोएडा में है। यहां आप न सिर्फ अपने दोस्तों साथ बल्कि परिवार के साथ भी जा सकते हैं। इस जगह आप कई मजेदार चीजें कर सकते हैं। वाटर राइड्स का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। यहां किसी दिन भी जाया जा सकता है, लेकिन वीकेंड पर जाना बेहतर होगा।
ओह मैक्स ड्रिम गर्ल थीम पार्क नोएडा की बेस्ट जगहों में शामिल है। यह बहुत ही सस्ता है। यहां आप कई तरह की राइड्स में बैठने का लुफ्त उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां कभी आया जा सकता है।
खुले मैदान में आपको घूमना है तो वेदा एडवेंचर्स थीम पार्क बेस्ट जगह है। अगर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां सुबह में घूमना सबसे बेस्ट है। प्रवेश करने के लिए टिकट लेना होगा। पार्क के अंदर खाने पीने की चीजें आपको मिल जाएंगी।