चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और दिन शुक्रवार है। पंचमी तिथि सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही रंग पंचमी है। इसके अलावा देर रात 11 बजकर 39 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। साथ ही देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेंगे। आज किसी बात की चिंता करने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आज ऐसी परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। कला के क्षेत्र से जुडें लोगो को अपनी कला को और निखाने का मौका मिलेगा। समाज में आपको मान- सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आपको निजी समस्याओं को सॉल्व करने में अपने जीवसाथी की मदद प्राप्त होगी। भाई- बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार के लोगो का सहयोग अपको मिलता रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। साथ ही कहीं से धनलाभ की संभावनाएं भी बन रही हैं। इस राशि की महिलाएं का दिन आज राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे घर के काम में अपकी मदद करेंगे। व्यापारी आज नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा दिलायेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सक्रिय और लोगों से मेल-जोल बढ़ाने वाला दिन है। कई लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य आज थोडा डाउन हो सकता है, बेहतर होगा आज खान-पान पर ध्यान दें। आप अपनी छोटी बहन की पढाई में मदद कर सकते है, जिससें आज उसे कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। अर्थिक स्थिति बेहतर होंगी। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वह अपने साथी पर भरोसा बनाये रखें, इससे रिश्ते में मजबूती आएंगी।
कर्क राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक परेशानियों दूर हो जायेंगी। आपको आज ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। परिवार वाले आपके खुशी में भागीदार बनेंगे। जीवनसाथी के साथ परेशानियों को बांटने में हिचकिचाएं नहीं, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस का आज कोई जरुरी प्रोजेक्ट पूरा होते-होते रुक सकता है, जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें। आज व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिहं राशि
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। ऑफिस के कामों में आपके दिए हुए सुझावों पर गौर किया जाएगा, जिससे कम्पनी को फायदा मिलना तय है। नए काम-धंधे पर विचार करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में आज कुछ रोचक बातें होंगी, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रही समस्यायें आज खत्म हो जायेंगी। इस राशि के वकीलों आज किसी पूराने केस पर काम करेंगे। जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी प्रिंट मीडिया में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है।आपको जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा |
कन्या राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आज आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आपको काफी धनलाभ भी होगा। आज आपका सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क हो सकता है। आप धैर्य बनाएं रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज थोड़ी मेहनत करके उन्हें मनाने का अच्छा मौका है। सुख-दुख में खुले मन से विचार करने पर ही समस्या हल होगी। आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान भी निकाल सकते हैं।
तुला राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, आपके किए हुए काम साफ़-साफ दिखाई देगी ǀ आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी ऐसे काम की योजना बना सकते हैं, जिसे आप पिछले कुछ समय से करना चाह रहे थे ǀ करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। आपकी कोशिशे आज रंग लाएंगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग आज महत्वपूर्ण योजनाओं की तैयारियां शुरू कर दें, तो अच्छा है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होगी। अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक आप सफल भी होगे। जीवन में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिये आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। आप किसी नये काम को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो छात्र अपने करियर की शुरुआत में हैं, उन्हें सीढ़ी पर अगला कदम रखने से पहले पीछे चली गई चीज़ों पर विचार कर लेना चाहिए। खुद के काम की योजनाओं के लिये समय जरूर निकालें। आज आपको विरासत में मिले धन का कुछ हिस्सा प्राप्त होगा। रूके हुए काम बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों की आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें। मिलकर किए गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिलेगी। आज घर पर कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है, बहार का खाना से बचें। किसी रिशतेदार का घर पर आगमन हो सकता है जिससे घर के बच्चे खुश होंगे। रूके हुए आपके सभी काम सफल होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आप नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाएं। सामाजिक कार्यों की तरफ आपका रूझान रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। डिपरेशन से छुटकारा मिलेगा।
Holi 2021: रंगों से खेलने से पहले स्किन और बालों की है टेंशन तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा नुकसान
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मन बनाएंगे। निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। सेहत के लिहाज से आपके अंदर कुछ ढीलापन आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।