आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी प्रेमिका के साथ फ्लैट पर रंगरेलिया मना रहे थे। मैनपुरी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ताजगंज क्षेत्र के एक फ्लैट में प्रेमिका संग रुके हुए थे। इस बात की भनक पत्नी को भी लग गई। बुधवार को वह फ्लैट के बाहर पहुंच गई। हंगामा कर दिया। पत्नी को फ्लैट के बाहर देख पति ने दरवाजा नहीं खोला। प्रेमिका के साथ अंदर ही बंद हो गया।
पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, गेट खुलवाने में नाकाम रही। बाद में पत्नी गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई। उसका कहना था कि जब पति गेट नहीं खोलेगा, वो वापस नहीं जाएगी। विवाहिता घिरोर, मैनपुरी की रहने वाली है। उनकी शादी वर्ष 2018 में जिले के ही कोतवाली क्षेत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है।
पति के कई स्कूल और शीतगृह हैं। आरोप है कि पति कभी व्यापार तो कभी दवा लेने जाने की कहकर आगरा आते थे। रुककर भी जाते थे। कई महीने से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा। तीन महीने पहले उन्हें पता चला कि पति के मथुरा की युवती से प्रेम संबंध हैं। उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रोक रखा है। इस बारे में पत्नी ने पता कर लिया।