देवबंद। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार देर रात डबल ट्रैकर बस पलटने से यह हादसा हुआ। टेट हाइवे स्थित साखन नहर के पास बस अनियंत्रित होकर पलटने के बाद चीखपुकार मच गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रात में ही बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई व दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त डबल डेकर बस बदायूं से चंडीगढ़ जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।