मेरठ. मेरठ में रात हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान एक बार फिर से धड़ाम हो गया। बूंदाबांदी के बाद रात में मौसम काफी अच्छा हो गया। जहां शुक्रवार को दिन में लोग गर्मी से परेशान थे वहीं बूंदाबांदी के बाद गर्मी से तो राहत मिली ही साथ उमस से भी लोगों को निजात मिली। आज भी सुबह से हल्के बादल हैं। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
मेरठ सहित वेस्ट के अन्य जिलों में बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव आया है। इससे जहां बढ़ते तापमान में कमी आयी वहीं गर्मी से भी निजात मिली है। बता दे कल शुक्रवार को मौसम में दिन के समय गर्मी थी। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दो दिन बारिश के आसार हैं। मेरठ और वेस्ट यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 मई तक मेरठ सहित यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।