मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने किशोरी के अब कोर्ट में बयान कराने की तैयारी की हैं।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया गया कि क्षेत्रीय एक गांव में रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने कई दिन बाद तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से किशोरी को तलाश किया जा रहा था। पुलिस ने अब किशोरी को बरामद किया हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी ने आरोप लगाया हैं कि वह अलमासपुर निवासी कोमल के संपर्क में आ गई थी। उसने उससे देह व्यापार कराया। एक दिन कूकडा निवासी गुफरान के साथ उसे भेज दिया गया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला व गुफरान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैं। किशोरी का मेडिकल व कोर्ट में बयान की कार्रवाई कराई जा रही हैं।

भोपा। नील गाय की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार भोपा निवासी सतीश धीमान की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करता था और शनिवार शाम बाइक से गांव कासमपुर में कार्य करने के लिए जा रहा था। वह कासमपुरा के पास सड़क पार कर रही नीलगाय की चपेट में आकर घायल हो गया था। मेरठ में उपचार के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से तीन बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।