गेंदबाजी में पहला बदलाव, बुमराह आए
श्रीलंका ने अभी तक सधी हुई बल्लेबाजी की है। निसंका और असलंका ने मिलकर अश्विन और शमी का डटकर सामना किया है और उन्हें किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दिया है। भारत ने भी अब दिन का पहला बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई है। 52 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 140/4, पथुम निसंका (45*), चरिथ असलंका
अश्विन-शमी पर दारोमदार
भारत ने अभी तक गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया है और मोहम्मद शमी के साथ अश्विन आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। 48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 120/4, पथुम निसंका (31*), चरिथ असलंका (7*)
तीसरे दिन का खेल शुरू
श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका और पाथुम निशंका मैदान पर हैं जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शुरुआत की है।
दूसरे दिन की हाईलाइट्स
भारत के लिहाज से दूसरा दिन बहुत शानदार रहा। दिन का खेल शुरू होने के बाद अश्विन और जाडेजा की स्पिन जोड़ी ने बल्ले के साथ कमाल किया। दोनों ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। अश्विन अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए और जयंत उनके पीछे-पीछे चले गए। हालांकि दूसरे छोर पर मजबूती से खड़े रहे जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाया और अपने निजी स्कोर को 175 तक ले गए। इसके बाद 574 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी।
इसके बाद आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाज़ों को शुरुआत में गेंद के साथ संघर्ष करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने श्रीलंका को संभलने का कोई मौक़ा नहीं दिया। भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार चुनौतियां पेश करते हुए विपक्षी बल्लेबाज़ों को तंग किया और दिन का खेल समाप्त होने तक चार सफलताएं हासिल की। श्रीलंका भारत की पहली पारी के आधार पर 466 रन से पीछे है और उसके ऊपर फ़ॉलो-ऑन का ख़तरा मंडरा रहा है।
तीसरे दिन श्रीलंका की सधी हुई बल्लेबाजी, निसंका-असलंका के बीच अहम साझेदारी
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।