मुजफ्फरनगर : जनपद पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम गया। आखिरी दिन भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशियों ने रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए अपने-अपने समीकरण साधे।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से कविता पुंडीर, जय समता पार्टी से नील कुमार, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंकुर, मनुज वर्मा, रेशू शर्मा, शशिकांत और सुनील त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।