ककरौली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर चार वर्ष पूर्व दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज है।
ककरौली थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त कारी फुरकान को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह घर पर मौजूद था। अभियुक्त कारी फुरकान पर 2018 में जटवाड़ा निवासी महिला से दुष्कर्म को अंजाम देने के मामले में थाना ककरौली पर धारा 376, 392 व 354 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त थाने का वारन्टी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुरकान पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहा है।