मुजफ्फरनगर। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चित्तौड़ा गांव से मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में शनिवार को बारात पहुंचनी थी। लेकिन बारात नहीं पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों ने संपर्क किया तो दूल्हे के लापता होने की बात पता चली। यह बात सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोगों के दंग रह गए। लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे और हंगामा कर दिया। मामला मारपीट तक आ गया।
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हाथापाई की नौबत आ गई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कराया। वहीं, देर रात लड़की पक्ष ने मंसूरपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस सामान वापस दिलाने लड़की पक्ष के साथ चितौड़ा के लिए रवाना हुई। गांव चित्तौड़ा निवासी एक युवक की शादी मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में शादी तय हुई थी। शनिवार को शादी करने के लिए युवक को बारात लेकर सराय रसूलपुर जाना था। उधर, लड़की पक्ष के यहां जब बारात नहीं पहुंची तो उन्होंने फोन किया। इस पर पता लगा कि दूल्हा रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गया है। आनन-फानन में वे लड़के के घर चित्तौड़ा में पहुंचे।
लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते विवाद हो गया। हाथापाई की भी नौबत आ गई। गांव के गणमान्य लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची बाद में लड़की पक्ष के लोग लौट गए। चर्चा है कि लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और इसी के चलते दूल्हा लापता हो गया। जानसठ इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि मारपीट नहीं हुई है, दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।