मुजफ्फरनगर. मंसूरपुर क्षेत्र की महिला को काम दिलाने के बहाने एक परिचित ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवाहिता और उसका पति मजदूरी करते हैं। खतौली थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी व्यक्ति का महिला के घर आना-जाना था। उक्त व्यक्ति गाजियाबाद क्षेत्र में एक अनाथाश्रम में कार्य करता है। दो जुलाई को वह महिला को अपने साथ गाजियाबाद के मुरादनगर में अपनी बुआ के यहां ले गया। जहां उसे काम दिलाने का झांसा देकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। तीन जुलाई को आरोपित महिला को धमकाते हुए मंसूरपुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने स्वजन के बाद पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेजा गया है।