नई दिल्ली। अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे। ऐसे में देश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रिपब्लिक और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों की तरफ से ही चुनावी जोर-आजमाइश जारी है। डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदार वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ही होंगे। रिपब्लिक पार्टी से कई उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के दावेदार की रेस में शामिल थे, पर एक-एक करते हुए इस रेस से पीछे है गए। फाइनल रेस पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली के बीच थी, पर यह रेस भी अब खत्म होने वाली है।
रिपोर्ट के अनुसार निक्की रिपब्लिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदारी से अपना नाम वापस लेने की तैयारी में हैं। निक्की आज अपने अभियान को खत्म करने की घोषणा कर सकती हैं।
निक्की को अपने अभियान में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उन्हें उम्मीद हैं। निक्की को रेपुब्लीक पार्टी की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन डीसी के सामने जीत नहीं मिली। ऐसे में उनकी दावेदारी ज़्यादा मज़बूत नहीं रही और इसी वजह से वह अपना नाम इस रेस से पीछे लेने की आज घोषणा कर सकती हैं।
निक्की के इस रेस से हटने के बाद 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर बाइडन-ट्रंप का मुकाबला होगा। 2020 के अमेरिकी चुनाव में भी इन्हीं दोनों का आमना-सामना हुआ था जिसमें बाइडन की जीत हुई थी।