नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तमंत्रालय से रवाना हो गईं हैं। अब वह राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। उससे पहले उनके नेतृत्व में मेरे सहयोगी पंकज चौधरी और सचिव सुबह नौ बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। भागवत कराड ने कहा कि देश ने कोविड से अच्छी रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें स्थान पर था, आज 5वें स्थान पर है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हो गई हैं। वह सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी।
जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार रेलवे बजट को 20-25 फीसदी बढ़ाने पर विचार कर रही है, इससे पूरे रेलवे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। सरकार का साल 2023 में कुछ प्रमुख रेलवे प्रोजेट्स समय से पूरा करने का जोर रहेगा। इस बार बजट में रेलवे के लिए 1.8 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जा सकता है, साल 2022 में रेलवे को 1.4 लाख करोड़ का बजट मिला था।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट 2023 की प्रस्तुति से पहले मंदिर जाकर प्रार्थना की। बता दें कि 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।