नई दिल्ली। टाटा मोटर्स इस समय इंडियन मार्केट में अपना मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी का फोकस इस समय ईवी और सीएनजी की तरफ भी ठीक वैसे ही बढ़ रहा है, जैसे कि आईसीई इंजन में कंपनी अच्छा प्रोडक्ट भारतीय बाजार में पहले ही उतार चुकी है। इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं टाटा की उन सारी गाड़ियों के बारे में जो भारत में इस समय बिक्री पर हैं।
टाटा हैचबैक सेगमेंट में 3 गाड़ियां और एसयूवी सेगमेंट में अपनी 4 गाड़ियों को भारतीय बाजार में बेचती है। जहां हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो, टाटा टिगोर और टाटा अल्ट्रोज आती हैं, वहीं एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच, टाटा सफारी, टाटा हैरियर, टाटा नेक्सॉन की एक अलग पहचान है।
अपने बजट के अंदर आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एक सूची बनाएं
इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते समय जरूर करें ये काम, नहीं तो पछताएंगे आप
अगर आप टाटा की सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास टाटा टियागो और टाटा टिगोर गाड़ी खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, इस साल कंपनी अपने दो अन्य मॉडलों को सीएनजी सेगमेंट में जोड़ने वाली है, जिसमें टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज शामिल है। टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी मॉडल्स को पेश किया था।
भारत में इस समय सबसे अधिक टाटा की इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं। टाटा भारत का एकलौता ऐसा प्लेयर है, जिसका मार्केट शेयर सबसे अधिक है। इसका पूरा श्रेय आप टाटा की सबसे सस्ती कार टाटा टिगोर ईवी को दे सकते हैं। इसके अलावा, टाटा भारत में टाटा टियागो ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स, टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम को बेचती है। कुल मिलाकर, 13 लाख से लेकर 18 लाख एक्स-शोरूम कीमत पर टाटा अपनी इन चारों गाड़ियों को बेचती है।