चंडीगढ़. भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम की शपथ ले ली है। विभन्न राजनीतिक दलों ने भगवंत मान को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी। खूब तरक्की होगी। लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा. भगवान आपके साथ है
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपके साथ है। पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।
पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक़्क़ी, भाईचारे और नये नज़रिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।
बता दें, आज भगवंत मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ले ली है। आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत मिला है। पार्टी को 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आज भगवंत मान ने अकेले ही शपथ ली है। उनके मंत्री 19 को शपथ ले सकते हैं।
तमिलनाडु केसीएम एमके स्टालिन ने भगवंत मान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तमिलनाडु और पंजाब भारतीय संघ में राज्य के भाषाई अधिकारों और अधिकारों के बारे में मुखर होने का एक लंबा इतिहास साझा करते हैं। पंजाब में नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं।