मेरठ। मेरठ में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था लेकिन जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
ईदगाह के बाहर लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगाई तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए गए।
वहीं मेरठ में एक तरफ लोग सड़क पर नमाज अदा करते रहे तो वहीं प्रशासन बेबस नजर आया। हालांकि सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए थे।
वहीं शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश के हालात पर सवाल उठाए तो वहीं अमर और चैन की दुआ कराई, मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर चुनाव में वोट करने की भी अपील की।
कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करना चाहिए, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने।
फिलीस्तीन में मुसलमान के साथ अन्याय हो रहा है जब के दूसरे देश अन्याय करने वाले देशों के साथ खड़े हैं और फलस्तीन के मुसलमान के साथ नहीं खड़े हैं। इसलिए मुसलमान हूं एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हो जाइए।