कब से कब तक बंद रहेगा रिजर्वेशन सिस्टम?
रेल मंत्रालय के मुताबिक, “पीआरएस सिस्टम में यह बदलाव 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात से शुरू होगा। यह 20-21 नवंबर की दरमियानी रात तक जारी रहेगा।”
क्या होगा रिजर्वेशन सिस्टम के बंद होने का समय?
ऊपर दी गई तारीखों में रिजर्वेशन सिस्टम हर रात छह घंटे बंद रहेगा। यात्री रात 11.30 बजे से लेकर सुबह 5.30 बजे तक न तो टिकट रिजर्वेशन करा पाएंगे और न ही तुरंत बुकिंग करा पाएंगे। इसके अलावा टिकट रद्द कराने और इंक्यावरी सेवाओं के साथ कई और सुविधाएं भी बंद रहेंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बिना किसी रोक-टोक के जारी रहेंगी।