अयोध्या। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश को 10 रामरथ बसें मिली हैं। इसमें दो रामरथ बसें गोरखपुर मिली हैं। ये बसें गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। बताया कि रामरथ बसें अलग रंग की हैं। जिससे श्रद्धालुओं को पहचानने में सुविधा होगी। ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराएंगी। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया हो,
इसके लिए विशेष बसें संचालित की जा रही हैं। किराया भी साधारण बसों के बराकर ही रखा गया है। यात्रियों के लिए बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। बताया कि गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक 138 किमी का किराया 203 रुपये होगा। बसें साढ़े तीन घंटे में श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाएंगी।