मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल ने बड़ी जीत दर्ज की है।
राष्ट्रीय लोक दल ने इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को 22165 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।
खतौली पर रालोद का कब्जा, जाने मदन भैया ने कितने वोटों के अंतर से हासिल की जीत #khataulielectionresult #madanbhaiya pic.twitter.com/UDjje8M9iB
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) December 8, 2022
अंतिम चुनाव परिणाम के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया को 97071 वोट हासिल हुई जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजकुमार सैनी को 74906 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार राष्ट्रीय लोकदल ने 22165 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत को जयंत चौधरी की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।