मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर निवासी छोटू पुत्र सुभाष के एक रिश्तेदार लक्सर में रहते हैं। शनिवार को छोटू रिश्तेदार के घर लक्सर आया था। रविवार सुबह वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस मुजफ्फरनगर लौट रहा था।
हरिद्वार पुरकाजी हाईवे पर गोवर्धनपुर से आगे निकलते ही दो लोगों ने हाथ देकर छोटू की बाइक रुकवा दी। इसके बाद दोनों छोटू का फोन और बाइक छीन कर रफूचक्कर हो गए। बाद में छोटू किसी तरह खानपुर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।