मुजफ्फरनगर. हाल ही में सहारनपुर से शुरू हुई सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में तीन दिसंबर तक दस दिन रद्द रहेगी। 30 सितंबर से सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन पर काम होगा। इस ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
नौ सितंबर से सहारनपुर से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस चली। इस ट्रेन के चलने से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली। रेलवे द्वारा सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन का काम 30 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप-डाउन सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की अलग-अलग तिथियों में दस दिन रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी।
ट्रेन नंबर 20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 28 अक्तूबर, चार नवंबर, 11 नवंबर, 18 नवंबर, 25 नवंबर और दो दिसंबर
ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक अक्तूबर, आठ अक्तूबर, 15 अक्तूबर, 22 अक्तूबर, 29 अक्तूबर, पांच नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर, 26 नवंबर और तीन दिसंबर
सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया है। 30 सितंबर से ब्लॉक शुरू होगा। – अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक