देखें मुजफ्फरनगर की सभी विधानसभा सीटों पर किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट, कितना रहा हार-जीत का अंतर
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर मुकाबला कड़ा दिखाई दिया, लेकिन अंत में परिणाम की तस्वीर साफ हो गई। जनपद की चार विधानसभा सीटों पर गठबंधन का कब्जा हुआ, जबकि दो सीट भाजपा के खाते में गई।
भाजपा के मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक कपिल देव अग्रवाल को 111149 को मत मिले हैं। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप को पराजित किया है। नीचे देखें मुजफ्फरनगर विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची
इसी तरह खतौली विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक विक्रम सैनी को 100144 मत मिले है। उन्होंने गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री राजपाल सैनी को हराया है। नीचे देखें खतौली विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची
वहीं सपा-रालोद का गठबंधन जनपद में सफल हुआ है। मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान ने 107124 मत लेकर भाजपा के प्रशांत चौधरी को पटखनी दी है। नीचे देखें मीरापुर विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची
पुरकाजी सुरक्षित सीट पर रालोद के पूर्व विधायक अनिल कुमार और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद ऊटवाल के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अंत में रालोद के अनिल कुमार 92327 मत लेकर विजय पताका फहराई। नीचे देखें पुरकाजी विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची
बुढ़ाना विधानसभा पर गठबंधन ने बढ़त बनाए रखी। यहां रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने 130516 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को पराजित किया है। नीचे देखें बुढाना विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची
इसके अलावा चौकाने वाला पहलू चरथावल विधानसभा सीट पर देखने को मिला। यहां भाजपा के पूर्व मंत्री दिवंगत विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। परिणाम में वह दोपहर तक आगे रहीं, लेकिन अंत में बाजी गठबंधन से पूर्व विधायक पंकज मलिक ने 97068 मत लेकर सपना कश्यप को हरा दिया। नीचे देखें चरथावन विधानसभा में सभी प्रत्याशियों को मिले मतों की सूची