लखनऊ। लखनऊ में गंगा महिला सम्मान से सम्मानित हुई शामली की विदुषी वशिष्ठशामली। गांव बलवा निवासी विदुषी वशिष्ठ पिछले काफी समय से प्रकृति , नदी एवं जल संरक्षण के साथ पेड़ पौधों को संरक्षण व बचाने के लिए काम कर रही…
शामली। गांव बलवा निवासी विदुषी वशिष्ठ पिछले काफी समय से प्रकृति , नदी एवं जल संरक्षण के साथ पेड़ पौधों को संरक्षण व बचाने के लिए काम कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय पर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उप्र के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शामली जनपद की गांव बलवा की बेटी विदुषी वशिष्ठ को गंगा व उसकी सहायक नदियों की निर्मलता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गंगा महिला सम्मान से सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र के साथ अंग वस्त्र भेंट किया गया। विदुषी ने बताय कि पूरे प्रदेश में करीब 67 जिलों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विदुषी वशिष्ठ का चयन जिला वन विभाग शामली द्वारा किया गया था