नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है। अब मलिक ने इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से इस बारे में बातचीत की।
मलिक ने कहा कि यह उनका निजी मामला है और इसे उन दोनों पर ही छोड़ देना चाहिए। मलिक ने बयान के जरिये यह कहा कि उन्हें इस पूरे मामले पर मीडिया का दखल पसंद नहीं आ रहा है। साथ ही मलिक ने यह भी कहा कि वह सानिया से अलग होने की खबरों पर कोई जवाब नहीं देंगे।
फिलहाल दोनों का एक टॉक शो में व्यस्त हैं। इस टॉक शो का नाम मिर्जा-मलिक शो है, जो कि चैनल उर्दूफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। दोनों की ओर से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इन खबरों को खूब तरजीह दी थी। ऐसा कहा जा रहा है मौजूदा शो के कोई अनुबंध की वजह से दोनों कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
पिछले महीने ही सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शोएब ने रोमांटिक पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया और उसके कैप्शन में लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। इस दिन का भरपूर आनंद लो। इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले थे।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का पाकिस्तान की किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। पाक मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों पिछले 12 साल से साथ हैं। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है।