नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में इस समय भयंकर बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर बाढ़ आने की सूचना मिली है। हालांकि, इसी बीच कुछ ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर आ रही हैं, जिन्हें देख दिन बन जाता है। ऐसी ही एक वीडियो महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद ने दो दिन पहले शेयर किया, जहां पानी से भरे खतरनाक रास्ते पर महिंद्रा थार चलती हुई नजर आ रही है, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट किया था उसमें गोवा में महिंद्रा की दो थार कारें पानी से भरे हुए एक खतरनाक पुलिया को क्रास करते हुए नजर आ रही है।इस वीडियो में तेज बहाव वाली नदी को पार करती हुई दो महिंद्रा थार दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो गोआ में कोल्लम के नजदीक दूधसागर नदी का का बताया गया है। इस नदी में पानी का बहाव बहुत तेज साफ देखा जा सकता है और बावजूद इसके महिंद्रा थार बहुत ही आसानी से इसे पार कर जाती है। वीडियो में आप ऑफ-रोड गाड़ी की ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने एक कैप्शन भी दिया।
ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, “आज सुबह मेरे इनबॉक्स में यह पोस्ट मिला। जबकि मैं थार के प्रति उनके विश्वास की सराहना करता हूं, यह एक अविश्वसनीय रूप से खतरनाक युद्धाभ्यास जैसा दिखता है। मैं थार मालिकों से संयम बरतने की अपील करता हूं।”
आनंद महिंद्रा एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं और अक्सर अपने ट्विटर टाइमलाइन पर मजेदार से लेकर आकर्षक पोस्ट तक विभिन्न विषयों पर पोस्ट साझा करते हैं। महिंद्रा थार 2020 में लॉन्च होने के बाद से अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले दो वर्षों में लगभग 60,000 यूनिट्स की डिलीवरी की है।