भोपाल। एक महिला परिवारिक विवादों के कारण शादी के कुछ समय बाद पति से अलग हो गई थी। बच्चों को पालने के लिए उसने एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी शुरू कर दी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोपी ने अपना दिखाकर महिला को झांसे में लिया और करीबियां बढ़ाई। बाद में बदमाश ने उसके साथ में डरा धमकाकर अपने घर में रेप कर दिया।
इसके बाद आरोपी आए दिन उसके साथ में बदनाम करने की धमकी देकर बलात्कार करने लगा। महिला का पति अब लौट आया है। पीडि़ता के उसके साथ रहने लगी। तब भी बदमाश उससे लगातार ज्यादती कर रहा था। जिसके बाद में फरियादिया ने घटनाक्रम पति को बताया और उसके साथ में थाना अशोका गार्डन पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 27 साल की महिला बिलाल कॉलोनी करोंद की रहने वाली है। प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात अनस से हुई थी। महिला ने उसे बताया था कि उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है और वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। आरोपी अनस ने सहानुभूति दिखाते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाई थी। जान-पहचान होने के कारण महिला का उसके घर आना-जाना हो गया था। इस बीच आरोपी अनस ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे।
महिला का कहना है कि चार साल बाद उसका पति लौट आया और वह पति के साथ ठीक से रह रही है तो भी आरोपी अनस उस पर दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसकी जानकारी पीडि़ता ने पति को दी और आए दिन की करतूतों से तंग आकर आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।