चिलचिलाती गर्मी से शरीर को भारी नुकसान होता है। यह आपके अंदर का तापमान भी बढ़ा देती है। ऐसी स्थिति से लू लगने या हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
लोग अक्सर गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन ये उल्टा शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इन पेय पदार्थों की जगह आपको नेचुरल और आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इससे गर्मी लगना बंद हो जाएगी और आप कूल-कूल महसूस करेंगे।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारालक्ष्मी शरीर को ठंडा रखने के लिए आर्टिफिशियल ड्रिंक्स की जगह घर में बनी नैचुरल ड्रिंक पीने की सलाह देती हैं। उनके मुताबिक, खर्जुरादि मंथा पीने से ठंडक और ताजगी मिलती है और आयुर्वेद इसे गर्मी को मात देने का बेहतरीन तरीका मानता है।
डॉ. वारालक्ष्मी ने इस आयुर्वेदिक कोल्ड ड्रिंक के फायदों के साथ यह भी बताया कि किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जुकाम-खांसी, डायबिटीज, साइनस कंजेशन, एलर्जी और बुखार के मरीजों को इस उपाय से दूर रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।