नई दिल्ली। आईटी कंपनी ने अभूतपूर्व फैसला किया है। उसने कंपनी का एक तिहाई स्वामित्व अपने कर्मचारियों को दने की घोषणा की है। Ideas2IT ने घोषणा की है कि करीब 8.5 अरब की कंपनी के स्वामित्व का 33% हिस्सा अपने कर्मचारियों को हस्तांतरित करेगा।
कंपनी की 33% हिस्सेदारी में से 5% उन 40 चुनिंदा कर्मचारियों को दी जाएगी जो इसकी स्थापना (2009) से कंपनी के साथ हैं और बाकी शेष 700 कर्मियों को वितरित की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी उन 50 कर्मचारियों को 50 कारें भी दे रही है जिन्होंने पांच साल से अधिक समय तक उनके साथ काम किया है।
आइडियाज2आईटी के संस्थापक मुरली विवेकानंदन ने कहा, “2009 में शुरुआत करने के बाद हम एक करोड़ डॉलर की कंपनी बन गए हैं। हम इसका फल अपने कर्मचारियों के साथ साझा करना चाहते हैं। यह हमारी धन-साझाकरण पहल का हिस्सा है। हमारे पास कुल 750 कर्मचारी हैं। कर्मचारी अपना लगभग 30-40 प्रतिशत कंपनी के लिए बिताते हैं।”
कंपनी के अनुसार, यह ‘कर्मचारी स्वामित्व कार्यक्रम’ कर्मचारियों को मूल्यवान हितधारक बनाएगा। इससे उनके हित सीधे कंपनी की दीर्घकालिक सफलता के साथ जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा, “अब हमारा मूल्य 10 करोड़ डॉलर है। हमारे पास इसे चार साल की अवधि में तीन गुना करने की रणनीति है।” आपको बता दें कि मुरली विवेकानंदन इससे पहल सन, ओरेकल और गूगल सहित अन्य कंपनियों में काम कर चुके हैं। वह अमेरिका में रहते हैं।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि 8-15 लाख रुपये की कीमत पर हमने कर्मचारियों को मारुति सुजुकी से अपनी पसंद के वाहन चुनने की अनुमति दी है। ये वाहन पूरी तरह से कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होंगे। इसमें कोई शर्त नहीं है। कर्मचारियों के लिए कोई खर्च नहीं है। फर्म के अनुसार, उन्होंने इस बार केवल 50 कारें दी हैं क्योंकि वे पहले ही 100 कारें उन कर्मचारियों को दे चुके हैं जिन्होंने 2022 तक पांच साल पूरे कर लिए थे।