लखनऊ. उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं। कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में 1400 से अधिक केंद्रों पर होगा। शासन ने इस बार रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी दी है। 20 मई को आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई। इस बार रिकॉर्ड 667456 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया । इसमें से 295095 पुरुष और 372360 महिला आवेदक हैं। एक ट्रांसजेंडर ने भी बीएड के लिए आवेदन किया है।
सफल छात्रों को प्रदेश के 19 विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा, देखें लिस्ट
– रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
– डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
– लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ
– डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या
– चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ
– बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी
– महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
– संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी
– वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
– दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर
– छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर
– प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज
– जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया
– सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
– ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ
– गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा
– राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़
– मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर
– महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़