मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के खतौली में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विश्वकर्मा चौक पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मतगणना स्थल पर घुसने का प्रयास किया है।
मंत्री संजीव बालियान के मतगणना स्थल में जाने की अफवाह पर गठबंधन समर्थकों का हंगामा #khatauli #sanjeevbaliyan #khataulielection pic.twitter.com/EJQq07h0rW
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) December 8, 2022
वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग रखी है कि भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री को मतगणना स्थल से दूर रखा जाए।
बता दें कि खतौली उपचुनाव में 12वें राउंड तक गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ही आगे चल रहे हैं। मदन भैया करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी लगातार पीछे चल रही हैं।