मेरठ. प्री मानसून की बारिश के पांच दिन बाद शुक्रवार रात को फिर से मेरठ में मौसम बदल गया। रात में तापमान मे भी गिरावट आई। रात में आसमान में बादल छा गये और चमक के साथ शहर व देहात इलाकों में छींटे पड़े। इससे पहले शुक्रवार तेज धूप खिली रही।
रविवार और सोमवार को यूपी के अलग अलग जिलों में हुई बारिश के बाद मेरठ का तापमान 10 डिग्री गिर गया। बारिश से पहले जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन बारिश के समय न्यूनतम 15 डिग्री पर आ पहुंचा था। शुक्रवार को भी दिन में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा। रात में यह तापमान 23 डिग्री आ पहुंचा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है की यूपी में अभी मानसून आने में करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा। पिछले एक सप्ताह में लगातार मौसम बदला है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना है कि मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हवा की स्पीड 6 से 7 किमी प्रति घंटा की रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार से वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जिलों में गर्मी और भी बढ़ेगी। आज शनिवार को तापमान 39 डिग्री रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। हवा की स्पीड 11 किमी प्रति घंटा रहेगी। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।