बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे अब साफ हो गए हैं। इस बार भाजपा ने अपने 31 मंत्रियों में से 25 पर भरोसा जताया था और उन्हें उनकी पारंपरिक सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा था। सिर्फ हाउसिंग मिनिस्टर वी सोमन्ना को चामराजनगर और वरुणा सीट से टिकट दिया गया था। वरुणा में तो उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से था। आइए जानते हैं कि कर्नाटक की जनता ने किस मंत्री को उनके काम का इनाम दिया है और किन-किन को विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है…
इससे पहले 2018 के कर्नाटक चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई थीं। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
कर्नाटक में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था। जनता दल (सेक्यूलर) भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही थी। ‘आप’, सपा, बसपा, एनसीपी समेत कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी।
224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसमें 901 निर्दलीय थे। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
करीब महीने भर चले चुनाव प्रचार के शुरुआती दिनों में भाजपा-कांग्रेस और जेडीएस के बीच विचारधारा पर वार-पलटवार हुआ। देखते ही देखते चुनाव में शासन और सरकार से जुड़े मुद्दे हावी होने लगे। इसके बाद एंट्री हुई भगवान हनुमान के मुद्दे की। फिर तो मुकाबले को रोचक होता चला गया।
बोम्मई सरकार के ये मंत्री भी चुनावी मैदान में
विधानसभा सीट भाजपा के मंत्री विभाग
शिग्गांव बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री
मुधोल (एससी) गोविंद करजोल जल संसाधन
पद्मनाभ नगर आर अशोक राजस्व
बेल्लारी (एसटी) बी श्रीरामुलु परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण
वरुणा वी सोमन्ना आवास
चामराजनगर वी सोमन्ना आवास
चिक्कानायकनहल्ली जेसी मधुस्वामी लघु सिंचाई, कानून और संसदीय मामले
तीर्थहल्ली अराग ज्ञानेंद्र गृह
मल्लेश्वरम डॉ सीएन अश्वथनारायण उच्च शिक्षा, आईटी, बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और कौशल विकास
नरगुंड सी.सी. पाटिल लोक निर्माण
औरद (एससी) प्रभु चव्हाण पशुपालन
बिलगी मुरुगेश रुद्रप्पा निरानी बड़े और मध्यम उद्योग
येल्लापुर शिवराम हेब्बार श्रम
यशवंतपुरा एसटी सोमशेखर सहकारिता
हिरेकेरूर बीसी पाटिल कृषि
के.आर. पुरा बीए बसवराज शहरी विकास
चिक्काबल्लापुर डॉ के सुधाकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
महालक्ष्मी लायुत के गोपालैया उत्पाद शुल्क
निप्पनी शशिकला अन्नासाहेब जोले मुजराई, वक्फ और हज
होसकोटे एमटीबी नागराज नगर प्रशासन और लघु उद्योग
कृष्णाराजपेट डॉ केसी नारायणगौड़ा सेरीकल्चर, यूथ एम्पावरमेंट एंड स्पोर्ट्स
तिप्तुर बीसी नागेश प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग
करकला वी सुनील कुमार ऊर्जा, कन्नड़ और संस्कृति
येलबुर्गा हलप्पा बसप्पा अचर महिला एवं बाल विकास; खान और भूविज्ञान
नवलगुंड शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा हथकरघा और कपड़ा
राजराजेश्वरनगर मुनिरत्न नायडू बागवानी और योजना विभा