दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव के पास संचालित गन्ना कोल्हू पर स्थित कमरे में 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वह कमरे में निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली। लड़की के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एक गांव में कोल्हू किराये पर लिया हुआ है। जहां वह अपने आ था परिवार के साथ रहता है। शनिवार की रात कोल्हू के छप्पर में एक मजदूर के साथ सोया हु और उसकी 12 वर्षीय बेटी कमरे में सो रही थी।
देर रात गांव का ही एक युवक कोल्हू पर कमरे में घुस गया और तमंचे के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बेहोश होने पर आरोपी वहां से भाग गया। नींद से जगने पर वह कमरे में गया तो उसकी बेटी निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली। होश में आने पर उसकी बेटी ने पूरी घटना के बारे में बताया।
आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस नहीं आई तो रविवार की सुबह आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।