बुलंदशहर : शादी के बाद दूल्हा अजीब सी हरकतें करने लगा। देखते ही देखते दूल्हा जमीन पर लोटने लगा। दूल्हे की हरकतों को देखकर ससुराल वालों को तगड़ा झटका लगा। जिस दूल्हे के साथ में कुछ समय पहले युवती ने सात फेरे लिए थे, उसकी हालत देखकर दुल्हन भी सदमे में पहुंच गई। नौबत यहां तक आ गई कि दुल्हन ने ससुराल जाने तक से इनकार कर दिया। दरअसल सात फेरों के बाद दूल्हे को मिर्गी आ गई थी। दूल्हे को मिर्गी पड़ने की खबर जब लड़की पक्ष को लेगी तो वह दंग रह गए। हालांकि इससे पहले दूल्हे को तुरंत मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। मेडिकल चेकअप में सब नॉर्मल होने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक साथ बैठे और शादी का रास्ता निकाला। नतीजा ये हुआ कि बारात बिना दुल्हन और दूल्हे के वापस गई। दुल्हा को ससुराल में ही रुकना पड़ा।
दूल्हे पक्ष के लोगों ने काफी मान मनौव्वल किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने बैठकर आपसी सुलह समझौता कर लिया, जिसमें दुल्हन पक्ष को डेढ़ लाख रुपये और दहेज में दिया गया सामान वापस देने पर सहमति बन गई। बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई। शादी के कुछ घंटे बाद ही रिश्ता टूटने पर युवती भी सदमे में है। इसके अगले दिन दूल्हे पक्ष के कुछ लोग युवती के घर पहुंचे और दूल्हे को पहली बार दौरे आने का हवाला देते हुए दुल्हन को भेजने की बात कही। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने मेडिकल चेकअप की मांग रख दी।